देवास में भव्य श्रीश्याम कीर्तन एवं फाग महोत्सव सम्पन्न

देवास में भव्य श्रीश्याम कीर्तन एवं फाग महोत्सव सम्पन्न

देवास। सर्व हरि सोसायटी, देवास द्वारा 1 मार्च 2026 को हरि गार्डन, गोमती नगर (कोठा शोरूम के पास), इंदौर रोड, देवास में भव्य श्रीश्याम कीर्तन एवं फाग महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ शहर के गणमान्य अतिथिगण भी शामिल हुए और सभी ने भक्तिमय वातावरण में कीर्तन का आनंद लिया।
कीर्तन में भजन गायक शुभम राणा (इंदौर) ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर समस्त श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पुष्प वर्षा, छप्पन भोग, इत्र वर्षा, अलौकिक श्रृंगार, भव्य श्याम दरबार एवं फूलों की होली जैसे विशेष आकर्षणों ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। पूरी रात बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएँ सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामूहिक सहयोग से सम्पन्न हुईं। सहयोग करने वालों में प्रमुख रूप से हीना राठौर, सोनल शर्मा, शुभांगी राठौर, जया विजयवर्गी, कविता राठौर, स्वाती नामदेव, शिवानी चतुर्वेदी, रीना गोयल, मुस्कान राठौर, आशा पटेल, तरुणा जाट, एवं प्रतिभा प्रसाद का विशेष योगदान रहा।
अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथिगण एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बाबा श्याम से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

Post Author: Vijendra Upadhyay