सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित

सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित

देवास। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के अंतर्गत सेन थॉम एकेडमी, भोपाल रोड में साइबर सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह अभियान 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट स्कैम, ओटीपी-केवाईसी फ्रॉड, साइबर बुलिंग तथा अन्य साइबर खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
इस सत्र का संचालन पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जांचने, कोई भी फ़ाइल डाउनलोड करने से पहले सावधानी बरतने, व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने तथा आकर्षक ऑनलाइन ऑफ़रों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में टीआई, बीएनपी सुश्री प्रीति कटारे, तथा साइबर सेल से श्री शिव प्रताप सिंह तथा श्री सचिन चौहान भी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने इस संवादात्मक सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली सिद्ध हुआ।
सेन थॉम एकेडमी की निदेशक श्रीमती हैंसी थॉमस एवं प्राचार्य श्री पुनीत उपाध्याय ने युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए देवास पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना की तथा उनका आभार व्यक्त किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay