शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3 स्वर्ग सहित 10 पदक

शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3 स्वर्ग सहित 10 पदक

देवास। इंदौर डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन द्वारा डेली कॉलेज इंदौर में आयोजित द्वितीय जिला एवं इंटर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप-2026 में डीपीएस निपानिया की छात्रा शुभि जायसवाल और इतिशा जायसवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 5 रजत एवं 2 कांस्य सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए। देवास निवासी शुभि और इतिशा ने विभिन्न स्पर्धाओं में मिलकर 3 स्वर्ण एवं 4 रजत पदक जीते। वहीं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शुभि जायसवाल ने 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक, जबकि इतिशा जायसवाल ने 1 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ी कोच पवन गीते एवं कोच अश्विन मेहता के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि युवा उद्योगपति विशाल जायसवाल एवं स्व. विकास जायसवाल की जोड़ी ने व्यवसाय जगत में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। अब उनकी बेटियां शुभि जायसवाल और इतिशा जायसवाल खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परिवार की उपलब्धियों की इस विरासत को नई ऊंचाईयों तक पहुंचा रही है। इस सफलता को ओर भी विशेष बनाता है कि दोनों खिलाडिय़ों की माताएं मयूरी एवं जया भी बहनें हैं। इस प्रकार दो भाइयों और दो बहनों के परिवार की अगली पीढ़ी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर परिवार का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। दोनों बेटियों की उपलब्धि पर जायसवाल परिवार एवं स्नेहीजनों ने बधाई प्रेषित की है।

Post Author: Vijendra Upadhyay