अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. सतीश मुकाती को मानद पीएचडी एवं स्वर्ण पदक से सम्मान

अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. सतीश मुकाती को मानद पीएचडी एवं स्वर्ण पदक से सम्मान

देवास। उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. सतीश मुकाती को अमेरिका की मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी (यूएसए) द्वारा उद्योग प्रबंधन एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (मानद पीएचडी) की उपाधि, स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जहां विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. मुकाती को यह सम्मान प्रदान किया गया।

मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी ने अपने निर्णय में उल्लेख किया कि उद्योग प्रबंधन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में डॉ. सतीश मुकाती का योगदान उन्हें मानद डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Honorary PhD) प्रदान किए जाने योग्य बनाता है।

समारोह में भारत सरकार के पूर्व सचिव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी श्री विश्वपति त्रिपाठी, हरियाणा के पूर्व डीजीपी डॉ. आर. सी. मिश्रा, राज्यसभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजेश टंडन, भारत सरकार के पूर्व गृह सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री गोपाल कृष्ण पिल्लई, मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के पीएचडी निर्णायक मंडल एवं डॉक्टरल निगरानी बोर्ड के सदस्य, डॉ. विक गैफ़नी (निदेशक, एशिया-प्रशांत, ऑस्ट्रेलिया), डॉ. तन्ज़ायर वशिष्ठ, अफ़ग़ानिस्तान की पीस एंड स्पोर्ट काउंसिल की प्रतिनिधि तथा सुश्री निकोलेटा इओआना, सीईओ, रोमानिया वेल्फेयर काउंसिल (रोमानिया चैंबर ऑफ कॉमर्स) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस सम्मान को डॉ. सतीश मुकाती की उद्योग जगत में उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता तथा समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण मान्यता माना जा रहा है।

Post Author: Vijendra Upadhyay