सेन थॉम एकेडमी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन

सेन थॉम एकेडमी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन

देवास। सेन थॉम एकेडमी, भोपाल रोड, देवास में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। उत्साह और कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण इस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना गीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि गिरीश मंगला, प्रबंध निदेशक, मंगला इंजीनियरिंग लिमिटेड का स्वागत अध्यक्ष सुनील थॉमस एवं निदेशिका श्रीमती हैंसी थॉमस ने उन्हें बोन्साई पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 12 की छात्रा रवीना चौधरी को स्कूल कैप्टन तथा ईशिता शर्मा को डिप्टी स्कूल कैप्टन नियुक्त किया गया। अनुशासन समिति में स्नेहा बेस ने संयोजक के रूप में तथा माहम समीर अली, एस. बालाजी, जेनिका देवरे, दिव्यांश चालके,  पौरवी जोशी, अर्नव माली, हर्षवर्धन सिंह राठौर, पुण्यश्री महापात्रा, अनन्या सोनगरा एवं वेदिका चौधरी ने सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। साहित्यिक समिति में ईशाना चक्रवर्ती ने संयोजक के रूप में तथा आराध्या सोलंकी, अंश उपाध्याय, जरियाती शेख, अक्षिता पाटिल, शैलजा दुबे एवं सेजल चौधरी ने सचिव के रूप में शपथ ली।

हाउस कप्तानों में सेंट मैथ्यू हाउस की हाउस कैप्टन स्तुति लाड, वाइस कैप्टन याशिका गिरी, जूनियर हाउस कैप्टन शिविका बनवारी तथा जूनियर वाइस कैप्टन दिव्यांश मजावदिया चुने गए। सेंट मार्क हाउस की हाउस कैप्टन राधिका खीची, वाइस कैप्टन आद्या वैश्य, जूनियर हाउस कैप्टन आदर्श चौधरी तथा जूनियर वाइस कैप्टन आशुतोष शर्मा ने शपथ ग्रहण की। सेंट जॉन हाउस से वंशिका यादव, आरोही गोयल, प्रवीण सेल्वा एस. एवं अगम्या चौहान ने क्रमशः हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, जूनियर हाउस कैप्टन एवं जूनियर वाइस कैप्टन के रूप में शपथ ली। सेंट ल्यूक हाउस से प्रांजल गुप्ता, अनुष्का सोनगरा, दिव्यांशी सेंधालकर एवं गरिमा चौहान को क्रमशः हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, जूनियर हाउस कैप्टन एवं जूनियर वाइस कैप्टन के रूप में सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, समर्पण के साथ कठिन परिश्रम करने, अनुशासित रहने तथा सबसे बढ़कर एक जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। छात्र परिषद के सदस्यों का चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिसमें लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग तथा अंतिम साक्षात्कार शामिल थे। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने नवगठित छात्र परिषद को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती निपुणिका शर्मा ने किया तथा अंत में श्रीमती शिवांजली नायर ने आभार प्रदर्शन किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay