हर घर तिरंगा,घर-घर तिरंगा अभियान
अभियान के प्रथम दिन नगर के चारों मंडलों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
बड़ी संख्या में युवाजन हाथों में तिरंगा थामे निकले दो पहिया वाहनों से देशभक्ति के जयकारों से नगर गूंज उठा
देवास। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला देवास द्वारा 09 अगस्त से 14 अगस्त तक जिले की अनेक नगर पंचायतो, सहित पच्चीस मंडलों में तिरंगा यात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी। आज 09 अगस्त रविवार को तिरंगा यात्रा अभियान की शुरुआत सदगुरु शीलनाथ मंडल भाजपा से हुई। सदगुरु शीलनाथ मंडल भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रायसिंह सेंधव, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार राजमाता,महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, देवास विधानसभा प्रभारी ओम जोशी,शीलनाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी मनीष जैन (कायथा वाला) द्वारा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। अतिथिजनों,पूर्व सैनिक, युवाजन एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम बिलावली स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर बाबा महांकाल जी महाराज का विधिवत पूजन अर्चन कर राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं विश्व कल्याण की मंगल कामना की। तत्पश्चात ढोल ढमाको के बीच भारत माता की जय घोष के जयकारो के बीच बड़ी संख्या मे उपस्थित पूर्व सैनिक, युवाजन हाथों में तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं के साथ दो पहिया वाहनों से निकले। देवास नगर की तिरंगा यात्रा में सर्व प्रथम डीजे वाहन, भारत माता का वाहन, ढोल ढमाके,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रायसिंह सेंधव, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार राजमाता,महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, देवास विधानसभा प्रभारी ओम जोशी,भाजपा तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी मनीष जैन तिरंगा थामे निकले। बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में चल रहे युवाजन भारत माता की जय, वन्दे मातरम जैसे देश भक्ति के घोष लगाते चल रहे थे। जिससे सम्पूर्ण वातावरण देश भक्ति से गूंज उठा। इसी प्रकार देवास विधानसभा क्षेत्र के शीलनाथ मंडल भाजपा,मां चामुंडा जुनियर मंडल भाजपा,श्रीमंत महाराजा मंडल भाजपा, मां तुलजा भवानी सीनियर मंडल भाजपा ,द्वारा अपने अपने मंडलों में भव्य रूप से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सदगुरु शीलनाथ मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, मां चामुंडा मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा,श्रीमंत महाराजा मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया , मां तुलजा भवानी मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र नवगोत्री द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री डॉ रायसिंह सेंधव, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार राजमाता, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजयसिंह पंवार, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय दायमा, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी,देवास विधानसभा प्रभारी ओम जोशी, तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी मनीष जैन,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महामंत्री नवीन सोलंकी सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष श्री डॉ. रायसिंह सेंधव एवं तिरंगा यात्रा प्रभारी मनीष जैन ने जानकारी देते हुए बताया की हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला देवास द्वारा दिनांक 09 अगस्त से 14 अगस्त तक समस्त नगर पंचायतो में तिरंगा पदयात्रा सहित जिले के पच्चीस मंडलों में दो पहिया वाहनों द्वारा तिरंगा यात्रा बड़े स्तर पर निकाली जाएगी । 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदर्शनी एवं व्याख्यानमाला का आयोजन के पी कॉलेज में किया जाएगा। श्री सेंधव एवं जैन ने आगे बताया की सम्पूर्ण जिले में तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकलने वाली तिरंगा यात्रा लगभग पांच सौ किलोमीटर की दूरी तय करेगी। तिरंगा यात्रा में समस्त समाज वर्ग, पूर्व सैनिक, व्यापारीगण, प्रबुद्धजन, वरिष्ठ नागरिक, विद्यार्थी, खिलाड़ी, युवाजन, मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता शामिल होगे। भाजपा संगठन ने सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि सभी नागरिक, कार्यकर्तागण अपने अपने घरों पर देश की आन बान शान तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़े एवं हर घर तिरंगा, घर – घर तिरंगा के संकल्प को जन – जन तक पहुंचाकर अभियान को सफल बनाए साथ ही तिरंगा यात्रा में शामिल हो कर तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाकर अपनी देश भक्ति का परिचय दें । उक जानकारी भाजपा मीडिया जिला प्रभारी कमल अहिरवार व सह मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने संयुक्त रूप से दी।



