ओशो होली महोत्सव ध्यान साधना शिविर 7 मार्च से

देवास। होली महोत्सव को ध्यान-साधना के साथ मनाते हुए अंतर्जगत की यात्रा हेतु 7 से 11 मार्च तक ओशो ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्राकृतिक और सुरम्य वातावरण के बीच इंदौर-ओंकारेश्वर रोड पर सत्यधारा योग लाइफ आश्रम में आयोजित किया जा रहा है। स्वामी योगेंद्र भारती एवं नवीन सोलंकी ने बताया कि प्रकृति की गोद में ऊर्जा से ओतप्रोत मनमोहक स्थल पर आयोजित इस शिविर का संचालन नई दिल्ली के स्वामी डॉ. आत्मो निनाद करेंगे।
डॉ. आत्मोनिनाद धर्मशाला स्थित ओशो नित्नसर्गसहित देश के विभिन्न शहरों में शिविरों का संचालन करते रहे हैं। चोरल पिकनिक पाइंट स्थित सत्यधारा योग लाइफ आश्रम में 7 मार्च की शाम को शिविर का शुभारंभ होगा। 8 मार्च को सुबह 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ पहला कार्यक्रम होगा। सतत तीन दिनों तक विभिन्न ध्यान विधियों के माध्यम से साधकों को अंतर्जगत की यात्रा कराते हुए 11 को संन्यास दीक्षाके साथ समापन होगा। योगगुरु डॉ. राधेश्याम मिश्रा, स्वामी बोधि निजेन, मां दिव्यम कांता, मां साधना गावड़े, मां श्रद्धाराजपूत, स्वामी कमल भारती, स्वामी योग चेतन सहित ओशो जगत के संन्यासियों ने शिविर में सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply