देवास 22 मार्च 2020/ जिला चिकित्सालय में रविवार को कोरोना वायरस की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें यह बताया गया कि जिला चिकित्सालय में यदि कोई कोरोना वायरस का संदिग्ध व्यक्ति आता है तो उसके लिए जिला अस्पताल में कैसे उपचार किया जाएगा। मॉकड्रिल के दौरान जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था। माक ड्रिल में जैसे ही संदिग्ध मरीज को लेकर एंबुलेंस अस्पताल पहुंची वैसे ही पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीज को सट्रेचर पर रखा और उपचार हेतु कोरोना वायरस मरीजों के लिए विशेष रूप से तैयार आइसोलेशन वार्ड में ले गए। जहां डॉ. द्वारा मरीज का उपचार आदि की मॉकड्रिल की गई। इस दौरान जिला चिकित्सालय के नोडल हेतु अधिकारी अतुल पवनीकर सहित अन्य चिकित्सकगण व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था।
Related Posts '
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...

