देवास। श्री दत्त पादुका मंदिर श्री क्षेत्र बांगर में दत्त जयंती 29 दिसंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। व्यवस्थापक पुजारी दत्तप्रसाद कुलकर्णी ने बताया कि श्री दत्त जयंती महोत्सव 23 दिसंबर से मंदिर प्रांगण में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया जा रहा है। मंदिर को फूल, गुब्बारा एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है जो कि आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। श्री दत्त जयंती के शुभ अवसर पर मंगलवार को प्रात: 5 बजे काकड़ आरती होगी। तत्पश्चात गुरू चरित्र पाठ एवं आरती होगी। प्रात: 10 से 11 बजे तक इंदौर की गायिका उत्तरा कुलकर्णी द्वारा भजनों की प्रस्तुति के बाद कीर्तन का कार्यक्रम होगा। शाम 5.30 पर श्री दत्तात्रय भगवान का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव पश्चात पालना गीत एवं आरती होगी। शाम 7 बजे महाआरती होगी।
Related Posts '
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...

