देवास। अमलतास अस्पताल में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण के चतुर्थ दिन आज पुन: सुबह 9:00 से प्रारम्भ हुआ। पीआरओ सन्तोष वर्मा ने बताया कि तीसरे चरण में संस्था के जिन 47 लोगों को वैक्सीन का टीका लगा था वे सभी पुरी तरह से स्वस्थ हैं। दिनांक 21 जनवरी 2021, बुधवार को टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण के चतुर्थ दिवस वैक्सीन टीकाकरण की शुरुआत डॉ. अरुण वैष्णव, डॉ. मुकेश दायमा, डॉ. मधु गोस्वामी, डॉ. दिनेश कुमार जयराज, डॉ. मधुरेन राजपूत, फिजियोलॉजी विभाग के रवि परमार सहित अमलतास अस्पताल के 88 कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। ब्लाक नोडल अधिकारी डॉ. एम. के. धाकड़ के नेतृत्व में 5 सदस्यीय मोजुद थीं। अमलतास के संस्थापक सुरेश सिंह भदोरिया एवम् चेयरमेन मयंकराज सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में अमलतास कॉलेज एवं अस्पताल के अधिष्ठाता डॉक्टर शरदचंद्र वानखेडे, मेडिकल अधीक्षक डॉ. डी. जी. कुलकर्णी एवम् सीओओ डॉ. जगत बी. रावत, सहयोगी प्राध्यापक डॉ. अशोक कालरा, डॉ. मनीष तोमर सहित नर्सिंग स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Related Posts '
19 FEB
महिलाओं के मंगलसूत्र लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
महिलाओं के मंगलसूत्र लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...
18 FEB
नकली चांदी के सिक्के गिरवी रख 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
नकली चांदी के सिक्के गिरवी रख 55 हजार रुपये की...
17 FEB
खेलो इंडिया ट्राईबल फर्स्ट एडिशन : सृष्टि ने जीता गोल्ड
खेलो इंडिया ट्राईबल फर्स्ट एडिशन: सृष्टि ने जीता...

