———–
जिले अब तक 601 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को लगाई वैक्सीन
———-
सप्ताह में 4 दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार लगेगी वैक्सीन
———-
देवास, 21 जनवरी 2021/ देवास जिले में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का कार्य जिला चिकित्सालय और अमलतास अस्पताल देवास में किया जा रहा है। 21 जनवरी को जिले में 165 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगाई गई, जिसमें जिला चिकित्सालय देवास में 78 और अमलतास अस्पताल देवास में 87 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगाई गई। जिले अब तक 601 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को वैक्सीन लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाये जा रहे हैं। वैक्सीनेशन कार्य सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक किया जा रहा है। देवास जिले में सबसे पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगेगी। जिला अस्पताल परिसर नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र और अमलतास अस्पताल में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही हैं। सप्ताह में 4 दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार वैक्सीन लगेगी।

