प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्‍साहन श्री शुक्‍ला ने देवास-इन्‍दौर रोड पर बन रहें इण्‍डस्ट्रियल पार्क मे चल रहे निर्माण कार्यो का किया अवलोकन

———–

मुख्‍यमंत्री श्री चौहान के 27 जनवरी के प्रस्‍तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

———–

देवास, 22 जनवरी 2021/ प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्‍साहन संजय कुमार शुक्‍लाने इन्‍दौर-देवास रोड पर बन रहें इण्‍डस्‍ट्रीयल पार्क के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री चौहान के 27 जनवरी के प्रस्‍तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया तथा कार्यक्रम स्‍थल पर लग रहे डोम का निरीक्षण किया। उन्‍होंने इण्‍डस्‍ट्रीयल पार्क की प्रगति की सराहना की और जल्‍द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इण्‍डस्ट्रियल पार्क में सायकिल ट्रेक, पाथ वे, वॉलीबाल, बास्‍केटबाल, बेडमेंटेन, तार फैंसिंग, चैयर, झूले, शेड, पेड पौधे आदि लगाये जा रहे है तथा पूर्व में लगे पेड़ो का संरक्षण भी किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, एमडी एमपीआईडीसी जॉन किंग्‍सले, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले, नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।   प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्‍साहन शुक्‍लाने विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक भी ली।   

Post Author: Vijendra Upadhyay