शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास में ”सम्‍मान अभियान” अंतर्गत हुआ कार्यक्रम

———

       देवास, 22 जनवरी 2021/ शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास द्वारा ‘’सम्‍मान अभियान’’ अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम पुलिस विभाग के माध्‍यम से नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में किया गया। प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास डॉ सोनल भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान द्वारा महिला सम्‍मान के महत्‍व के बारे में बताया। थाना प्रभारी योगेन्‍द्र सिंह यादव ने महिलाओं की सुरक्षा व साइबर अपराधों के बचाव के प्रति जागरूक किया। नगर यातायात प्रभारी श्रीमती सुप्रिया चौधरी ने यातायात के नियमों की जानकारी वीडियो प्रजेन्‍टेशन के माध्‍यम से प्रस्‍तुत की। कार्यक्रम का आभार प्रभारी विभागाध्‍यक्ष इलेक्‍ट्रानिक एवं टेलीकम्‍युनिकेशन सुश्री पूनम नामदेव ने व्‍यक्‍त किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay