देवास जिला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई

————

देवास 23 जनवरी 2021/ जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती 23 जनवरी 2021 पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय जवाहर नगर देवास में कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, अपर कलेक्‍टर प्रकाश सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान, राजीव खण्‍डेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। उल्लेखनीय है कि भारत शासन ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को प्रतिवर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

कलेक्‍टर कार्यालय में मनाया पराक्रम दिवस कलेक्‍टर कार्यालय देवास में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्‍यार्पण किया। कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस एवं राष्ट्र के लिए नि:स्वार्थ सेवा को स्मरण किया। देश को स्वतंत्र कराने में उनकी भूमिका को सदैव याद रखा जाएगा। इस दौरान अपर कलेक्‍टर प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे, नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान सहित अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।     

Post Author: Vijendra Upadhyay