गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की हुई फायनल रिहर्सल



मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर ध्वजारोहण, परेड की सलामी की रिहर्सल की गई
——————–
       

देवास 24 जनवरी 2021/  26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस को पुलिस परेड ग्राउण्ड पर होने वाले मुख्य समारोह की आज रविवार को फायनल रिहर्सल की गई। इस दौरान कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह,  एसडीएम प्रदीप सोनी  सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
     रिहर्सल के अन्तर्गत मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर ध्वजारोहण, परेड की सलामी आदि की रिहर्सल की गई। इस  दौरान मुख्य समारोह की तैयारियों तथा विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। विदित है कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय पर आयोजित हो रहे मुख्य समारोह में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ध्वजारोहण करेंगे।

Post Author: Vijendra Upadhyay