जिले की कक्षा 10वी ,12वी एवं खेल में उपलब्धि हासिल करने वाली मेधावी बालिकाओ का किया सम्मान
देवास 24 जनवरी 2021/ महिला एवं बाल विकास विभाग देवास द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” कार्यक्रम का आयोजन तुकोजीराव पवार स्टेडियम देवास में किया गया| राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा “पंख” अभियान का शुभारम्भ भोपाल में किया गया। जिसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बालिकाओं ने देखा और सुना। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिले की कक्षा 10वी ,12वी एवं खेल में उपलब्धि हासिल करने वाली मेधावी तथा ख्याति लब्ध बालिकाओ का सम्मान कर प्रोत्साहन राशि 5-5 हजार रुपये का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर एवं विधायक प्रतिनिधि सुभाष शर्मा, राजीव खंडेलवाल, अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेलम बघेल, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री लवनीत कोरी, सदस्य बाल कल्याण समिति श्रीमती मनीषा बापना मुख्य रूप से उपस्थित रहे |

