तिलक लगाकर स्वागत कर, नारियल भेंट कर सम्मान पूर्वक डायवर्सन शुल्क दिया

देवास। इन दिनों प्रशासन द्वारा बकाया शासकीय डायवर्सन शुल्क की वसूली की जा रही है। इसी कड़ी में बालगढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर ने डायवर्सन शुल्क खुद तहसीलदार को बुलाकर जमा किया। साथ ही तहसील को तिलक लगाकर स्वागत किया व नारियल भेंट कर दिया, 2 लाख 68 हजार का चेक दिया।
बालगढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के संचालकों ने खुद तहसीलदार पूनम तोमर को परिसर में बुलवाया और नारियल और तिलक लगाकर स्वागत किया। संचालकों ने ₹268000 का चेक तहसीलदार पूनम तोमर को सौंपा।

Post Author: Vijendra Upadhyay