मुख्यमंत्री चौहान ने देवास जिले के 42 हजार 810 किसानों के खातों में 8 करोड़ 56 लाख 20 हजार की सम्मान निधि सिंगल क्लिक से की अतंरित

————

केन्‍द्र और प्रदेश सरकार किसान समर्पित सरकार – सासंद श्री शर्मा

————

मुख्यमंत्री ने सागर से प्रदेश के 20 लाख किसानों के खातों में 400 करोड़ की सम्मान निधि की अतंरित

————

देवास, 30 जनवरी 2021/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिला मुख्‍यालय से प्रदेश के 20 लाख किसानों के खातों में 400 करोड़ की सम्मान निधि सिंगल क्लिक से अतंरित की। मुख्‍यमंत्री चौहान ने देवास जिले के 42 हजार 810 किसानों के खातों में 8 करोड़ 56 लाख 20 हजार की सम्मान निधि अतंरित की। जिसमें देवास तहसील के 9 हजार 022, देवास नगर के 1 हजार 016, टोंकखुर्द के 6 हजार 302, सोनकच्‍छ तहसील के 7 हजार 146, हाटपिपल्‍या तहसील के 3 हजार 560 किसान, बागली तहसील के 2 हजार 411, उदयनगर तहसील के 1 हजार 681 कन्‍नौद तहसील  के 3 हजार 077 सतवास तहसील के 4 हजार 248 एवं खातेगांव तहसील के 4 हजार 347 किसान शामिल है।

देवास में किसान सम्‍मान निधि कार्यक्रम रामाश्रय होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कन्‍या पूजन एवं सरस्‍वती पूजन से की गई। देवास में सम्‍मान निधि कार्यक्रम में खजुराहो सांसद विष्‍णुदत्‍त शर्मा मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान देवास-शाजापुर सांसद महेन्‍द्र सिंह सोलंकी, विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार, विधायक हाटपिपल्‍या मनोज चौधरी, विधायक बागली पहाड़ सिंह कन्‍नौजे, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, जिला पंचायत अध्‍यक्ष नरेन्‍द्र सिंह राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्‍द्र पारासर, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, राजीव खण्‍डेलवाल, नन्‍दकिशोर पाटीदार, राजेन्‍द्र वर्मा, योगेन्‍द्र सिंह मकवाना, राजेश यादव, रायसिंह सेंधव, बहादुर सिंह मुकाती सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे, एसडीएम प्रदीप सोनी सहित अन्‍य अधिकारीगण एवं किसान उपस्थित थे।

खजुराहो सांसद विष्‍णुदत्‍त शर्मा ने देवास से प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आज प्रदेश के 20 लाख किसानों के खातों में 400 करोड़ की सम्मान निधि सिंगल क्लिक से अंतरित कर रही है। केन्‍द्र और प्रदेश सरकार किसान समर्पित सरकार है। कोरोना के कारण आर्थिक संकट होने पर भी प्रदेश सरकार किसानों को 4 हजार रूपये सम्‍मान निधि दे रही है। सरकार गुडगवर्नेंस का उदारण पेश कर रही है। सरकार किसानों को ऑनलाईन डायवर्सन की सुविधा उपलब्‍ध करा रही है। अब किसान ऑनलाईन डायवर्सन कर सकेंगे। केन्‍द्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दुगुना करने के लिए कार्य कर रही है। मण्डियों को आधुनिक बनाने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में देवास-शाजापुर सांसद महेन्‍द्र सिंह सोलंकी, विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार, विधायक हाटपिपल्‍या मनोज चौधरी, विधायक बागली पहाड़ सिंह कन्‍नौजे, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा ने भी जिले के किसानों को संबोधित किया।

कार्यक्रम देवास जिले के किसान राजेन्‍द्र सिंह पवार, शेर सिंह और जीवन सिंह का मंच से प्रतीकात्‍मक रूप से चेक प्रदान किये गये।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान के वर्चुअल कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसानों ने देखा और सुना। मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के किसानों से संवाद भी किया। मुख्‍यमंत्री चौहान की किसान हितैषी योजनाओं की घोषणाओं से किसान बंधु खुश हुए।

उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश के किसानों के हित में निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की है। योजनान्तर्गत किसानों को एक वित्तीय वर्ष में दो समान किश्तों में कुल 4 हजार रूपये की सम्मान निधि दिये जाने का प्रावधान रखा गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने सागर जिला मुख्‍यालय से किसानों को योजना की द्वितीय किश्त का भुगतान ऑनलाइन किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay