देवास, 31 जनवरी 2021/ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे जिले में दस्तक अभियान 15 फरवरी से 20 मार्च 2021 तक चलाया जायेगा। अभियान कोविड-19 के बचाव एवं नियंत्रण के लिए शासन की गाईडलाईन अनुसार चलाया जाएगा। अभियान का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से किया जायेगा। जिसमें मैदानी कार्यकर्ताओं ए.एन.एम., आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 5 वर्ष तक उम्र के बच्चों वाले परिवारों के घर-घर जाकर बच्चों में प्रायः पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबन्धन सुनिश्चित किया जायेगा। दस्तक अभियान के क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी पूर्ववत समस्त जिला टीकाकरण अधिकारी है। दस्तक अभियान के सम्पूर्ण सफल क्रियान्वयन की जवाबदेही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की रहेगी।
Related Posts '
19 FEB
महिलाओं के मंगलसूत्र लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
महिलाओं के मंगलसूत्र लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...
18 FEB
नकली चांदी के सिक्के गिरवी रख 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
नकली चांदी के सिक्के गिरवी रख 55 हजार रुपये की...
17 FEB
खेलो इंडिया ट्राईबल फर्स्ट एडिशन : सृष्टि ने जीता गोल्ड
खेलो इंडिया ट्राईबल फर्स्ट एडिशन: सृष्टि ने जीता...

