देवास, 31 जनवरी 2021/ जिला चिकित्सालय देवास में विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर पोलियो अभियान का शुभांरभ किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय देवास के विकास कार्यो का भूमि पूजन भी किया। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डाॅ. बिडवई ने भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।
जिले में पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी 2021 को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 8 बजे के पूर्व सभी 1890 बुथों पर पल्स पोलियो की दवा व अन्य सामग्री पहुच चुकी थी, साथ ही 40 ट्रांजिट टीम व 45 मोबाईल टीम भी अपने नियत स्थानो पर पोलियो की दवा व अन्य सामग्री के साथ पहुच चुके थे। प्रातः 7 बजे से ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डाॅ अतुल बिथवई, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ के.के. कल्याणे, जिला मिडिया अधिकारी/उप जिला मिडिया अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के मानिटरिंग दल पल्स पोलियो से संबंधित जानकारी देवास शहरी एवं विकासखंड क्षेत्रों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे एवं आस पास के क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा आम नागरिको से मिलकर जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा पिलाने में सक्रिय योगदान हेतु अपील की गई।
देवास जिले में जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवाई पिलाने का सिलसिला प्रातः 8 बजे से ही प्रारंभ हो गया। विभिन्न पोलियों बुथों पर नाना-नानी एवं कही-कही माता-पिता दादा-दादी, मामी, बुआ, व भाई-बहन ने 5 वर्ष तक के बच्चों को बुथ पर लाकर दवाई पिलवाई।
विकासखंड कन्नौद में विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा एवं बी.एम.ओ. डाॅ. लोकेश मीणा, विकासखंड टोकखुर्द में विधायक सोनकच्छ सज्जनसिंह वर्मा, राजेन्द्रसिंह पटेल, गोतमसिंह राजपूत एवं बी.एम.ओ. डाॅ. राजेश चौधरी, विकासखण्ड सोनकच्छ में तहसीलदार श्री जी.एस. पटेल एवं बी.एम.ओ. डाॅ. आदर्श नानेरिया, विकासखण्ड बागली में बी.एम.ओ. डाॅ. विष्णुलता उइके, विकासखण्ड बरोठा में सामाजिक कार्यकर्ता श्री बाबुलालजी चौधरी एवं बी.एम.ओ. डाॅ. महेश कुमार धाकड़ तथा विकासखंड खातेगांव में बी.एम.ओ. डाॅ. जी.एस.बघेल द्वारा बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर आभियान का शुभारंभ किया गया।