देवास जिले मे दस्तक अभियान हुआ प्रारम्‍भ

देवास जिले में सुरक्षा के साथ, बाल सुरक्षा के लिए सेहत की घर-घर दस्तक
————

     देवास, 15 फरवरी 2021/ जिले में दस्‍तक अभियान आज 15 फरवरी से प्रारम्‍भ हो गया है। जिले में दस्तक अभियान 15 फरवरी से 20 मार्च 2021 तक चलाया जायेगा। अभियान कोविड-19 के बचाव एवं नियंत्रण के लिए शासन की गाईडलाईन अनुसार चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत स्वास्थ कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर 0-5 वर्ष के बच्चों में निमोनिया, एनीमिया, दस्त रोग, जन्मजात विकृतियां, छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण की जानकारी एवं उन्हें Vitamin-A सिरप पिलाया गया और शिशु एवं बाल आहार पूर्ति संबंधी समझाइश दी गई। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. के. सरल ने बताया कि दस्तक अभियान का उद्देश्य समुदाय स्तर पर 5 वर्ष तक के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों गंभीर कुपोषण, गंभीर अनीमिया, निमोनिया, दस्त, निर्जलीकरण, खतरे के लक्षणों, जन्मजात विकृतियों तथा अन्य बिमारियों की सक्रिय पहचान कर शीघ्र प्रबंधन सुनिश्चित करना है, ताकि बाल मृत्यु दर में कमी लायी जा सके। अभियान के दौरान बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, 5 वर्ष से कम उम्र के बीमार गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी समझाईश व प्रत्येक घर में ओ.आर.एस. पहुचाया जायेगा।  वर्तमान मे कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हए आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दस्तक गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।                                     

Post Author: Vijendra Upadhyay