न्यायालय के आदेश के बाद चाणक्यपुरी में बनेगा विकसित पार्क, भूमिपूजन हुआ

देवास। वार्ड क्रमांक 12 स्थित चाणक्यपुरी में गदंगी और आरक्षित भूमि पर पार्क को विकसित किए जाने को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी सचिव एवं एडव्होकेट राजेश जायसवाल ने जनउपयोगी लोक अदालत में दावा प्रस्तुत किया था, जिस पर न्यायालय ने नगर पालिक निगम आयुक्त एवं संबंधित अधिकारी को आदेशित कर जल्द कार्य को किए जाने का निर्देश दिया गया। जिससे स्थानीय रहवासियों एवं आमजन को पार्क की सुविधा मिल सके। करीब 20 से 25 वर्षो से चाणक्यपुरी पानी की टंकी के रहवासीगण आवारा जानवर और मवेशियों से परेशान हो रहे थे। लेकिन कोई जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे थे।

इस कारण एव्होकेट जायसवाल ने न्यायालय की शरण ली, जिस पर न्यायालय ने जनहित में फैसला लेते हुए विकसित पार्क निर्माण के लिए निगम को आदेशित किया। अब आमजन को एक विकसित पार्क का लाभ मिल सकेगा। वार्डवासियों द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर गुरूवार को भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, वार्ड के अशोक शर्मा, नितीन गिरी, भाटी जी, कैलाश दुबे, संजय परासिया, अशोक टेलर, सुरेश मकवाना, श्रीराम भैय्या, मोहनलाल जोशी सहित वार्डवासी उपस्थित थे। सभी ने न्यायालय के आदेश की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा न्यायालय के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।

Post Author: Vijendra Upadhyay