देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जैक एन जील प्ले स्कूल में बच्चों ने संस्कार व संस्कृति का ज्ञान आए उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव के तहत नन्हें-नन्हें बच्चे राधा-कृष्ण और रूक्मणि की तरह सज धज कर आए। स्कूल में सुंदर झांकियां सजाई गई। बच्चों ने मिलकर जन्माष्टमी का उत्सव बढ़ी खुशी व उत्साह के साथ मनाया। जैक एन जील की डायरेक्टर श्रीमती अर्चना दर ने बताया कि इस तरह के आयोजन प्ले स्कूल में हमेशा होते रहते है। जिसमें विद्यालय के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहता है। कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों ने मटकी फोडकर खुशियां मनाई एवं बांसूरी व माखन मटकी में सुंदर रंग भरे। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के स्वर में बच्चों ने जयकारें लगाए। बच्चे कृष्ण एवं राधा रूप में बहुत मनमोहक लग रहे थे। अध्यापिकाओं के बच्चों को कृष्णजन्म की कथा सुनाई व जन्माष्टमी की बधाई दी। उक्त जानकारी मुनेन्द्र दर ने दी।
Related Posts '
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...
15 APR
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा...
15 APR
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार प्रदर्शन
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार...

