देवास/ फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल की अकादिमिक डायरेक्टर डॉ.एस परिमला को ग्लोबल टॉक एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त समारोह का आयोजन गुडगाँव स्थित निजी होटल में किया गया। इस सम्मान हेतु देशभर से चयनित सैकड़ो प्रतिभागियों में से चरणबद्ध तरीके से चयनित लोगों को ही इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
डॉ.एस परिमला को 35 से ज्यादा वर्षो का लम्बे अनुभव एवम उपलब्धियों को धयान में रखते हुए उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ। उक्त समारोह में डॉ.एस परिमला पर कॉफ़ी टेबल बुक 2021 नामक पुस्तिका का प्रकाशन भी किया गया। इस पुस्तिका में डॉ.एस परिमला द्वारा उनकी कार्य सफलता का विवरण दिया गया है।
फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल प्रबंधन एवम स्टाफ द्वारा इस उपलब्धि पर सहर्ष बधाई प्रेषित की गई।