पुलिस आरक्षक विकास पटेल द्वारा विभाग को भ्रमित कर असत्य कार्यवाही कराए जाने को लेकर दिया ज्ञापन

  • लव जिहाद को अंजाम देने का आरोप भी लगाया

देवास टाइम्स/ देवास के हिन्दू संगठन के द्वारा आज पुलिस आरक्षक विकास पटेल के खिलाफ ज्ञापन दिया है। जिसमे उनके द्वारा आरोप लगाया है की विकास पटेल पुलिस विभाग को भ्रमित कर रहा है और विकास पटेल ने इसमें असत्य कार्यवाही करवाई है। हिंदू संगठन द्वारा बताया गया है कि सिद्दीक पिता हसन नागोरी निवासी उज्जैन रोड ब्रिज है जो कपड़ा बांधकर हुए एक लड़की जो विजय नगर की और जा रही थी, उसका का पीछा कर रहा था। उसके साथ अन्य व्यक्ति भी था। लड़की द्वारा हाथ दिखा कर मदद मांगने पर हिंदूवादी कार्यकर्ता रुके, सिद्दीकी नागौरी तथा उसके साथी के पीछा करने का कारण पूछा। अन्य साथी द्वारा कार्यकर्तोओं की कालर पकड़ली। बिच बचाव में मारापीटी शुरू हो गई।

यह देख लड़की और सिद्दीक वहां से भाग गए। फिर शायद उसके साथी के बुलाने पर सिविल लाइन थाने के जवान लोकेंद्र विजयनगर पहुंचा और उस व्यक्ति का परिचय दिया की यह ओद्योगिक क्षेत्र का आरक्षक है। तब कार्यकर्ता द्वारा उन्हें स्पष्ट किया गया कि यह उस नागोरी के साथ मिलकर लव जिहाद को अंजाम देना चाहता था। तब सिविल लाइन थाने के आये साथी ने बताया की यह अनुकंपा नियुक्ति में नौकरी पर लगा है और आपकी कार्यवाही से इसकी नौकरी चली जाएगी। हम इसे समझा देंगे। बाद में आरक्षक विकास पटेल द्वारा वास्तविक घटनास्थल को छुपाते हुए स्वयं की ड्यूटी बताते हुए ओद्योगिक क्षेत्र थाना पर हिंदूवादी कार्यकर्ता पर उसके साथियों के विरुद्ध की झूठी रिपोर्ट कर दी। अब यह मामला जांच का हो गया कि इसमें सत्य कौन कह रहा है, जाँच पर ही पता पड़ पायेगा।

Post Author: Vijendra Upadhyay