देवास, 07 नवंबर 2021/ मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह के निर्देशन में आज रविवार को जिला जेल देवास में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम” अंतर्गत ‘‘विधिक साक्षरता शिविर‘‘ का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवास श्री शिव कुमार कौशल ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, बंदियों के अधिकार, प्ली बारगेनिंग की जानकारी के साथ-साथ नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में सहायक ग्रेड-2 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास हरिकिशोर शर्मा एवं जेल उप अधीक्षक उपस्थित थे।