देवास, संस्था ब्राइट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में सर्व पल्ली डा राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया | इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सय्यद अब्दुल बारी, उपाध्यक्ष शाहिद शैख़, सचिव शब्बीर एहमद, कोषाध्यक्ष इश्तियाक शैख़, कार्यकारिणी सदस्य मो जमील खान, सादिक शैख़, डा हन्नान फारुखी, प्राचार्य इरफाना कुरैशी एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे | इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष महोदय ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया | उपाध्यक्ष महोदय ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए सिकन्दर – अरस्तु के माध्यम से गुरु के सम्मान के बारे में बताया | कोषाध्यक्ष महोदय ने बच्चों को शिक्षा और शिक्षक के सम्मान के प्रति अवगत कराया | विद्यार्थियों द्वारा संस्था पदाधिकारियों, प्राचार्य व् शिक्षकगण का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया | कार्यक्रम का सञ्चालन तासीन सर एवं सीनियर छात्र छात्राओं द्वारा किया गया |
Related Posts '
09 SEP
राष्ट्रभाषा प्रचार समिति एवं पद्मजा स्कूल द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रभाषा प्रचार समिति एवं पद्मजा स्कूल द्वारा...
28 AUG
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 125 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री का भ्रमण किया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 125 विद्यार्थियों ने महू...
18 AUG
फेथ फाउंडेशन ग्लोबल विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया
फेथ फाउंडेशन ग्लोबल विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस...
14 AUG
सेंट थॉमस स्कूल में प्री-प्राइमरी छात्रों ने मनाया जन्माष्टमी उत्सव
सेंट थॉमस स्कूल में प्री-प्राइमरी छात्रों ने मनाया...