-भाजयुमो प्रदेश मंत्री ने लिया जायजा, समस्याओं से सरकार, प्रदेश संगठन व प्रशासन को कराएंगे अवगत
देवास। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कायाकल्प के दौरान करोड़ों रुपए से अस्पताल का जीर्णोद्धार तो किया गया है, लेकिन अब भी व्यवस्थाएं जस की तस बनी हुई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी को विगत दिनों से अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं की जानकारी मिल रही थी। बैरागी मंगलवार को मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे अस्पताल का जायजा लिया। जहां उन्होंने पाया कि मरीजों को अपने इलाज के लिए लाईन में खड़े रहकर घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों की लंबी कतारें लगी है, फिर भी डॉक्टर समय पर नहीं पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निःशुल्क ईलाज के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन मरीजों को उक्त सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। बैरागी ने आरोपी लगाया कि अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों द्वारा ठीक प्रकार से कार्य नहीं करते हुए लेतलाली बरती जा रही है। इस संबंध में सीएमएचओ से भी फोन पर चर्चा करना चाही, लेकिन उन्होंने जवाब देना उचित नही समझा। अस्पताल में पनप रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए भी उचित कदम उठाए जायेंगे। जिला चिकित्सालय की समस्त समस्याओं से प्रदेश संगठन, सरकार व जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर दुर्गेश चिल्लोरिया, मनीष पंड्या, जितेंद्र राजपूत, जगदीश गोयल, अक्षत मांडले, शुभम पांचाल, जय चौहान, अजय ठाकुर, लव गुप्ता, हरिओम पटेल, अनुज प्रजापति, अरविंद परमार सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

