देवास। द हिमालय एकेडमी, देवास में 10 नवम्बर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा सप्ताह के अन्तर्गत आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायाधीश दिव्या रामटेके ने की। विधिक सेवा सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 1ली से 8वीं के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में कोरोना वेक्सीनेशन, स्वच्छता एवं पर्यावरण तथा यातायात जागरूकता विषयों पर बहुत ही सुंदर चित्र बनाए। कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में प्लास्टिक हटाऐं पर्यावरण बचाऐं विषय पर निबंध लिखा। कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में जनजागरूकता विषय के अन्तर्गत पर्यावरण बचाओ, स्वच्छ भारत, आज़ादी का अमृत महोत्सव, यातायात जागरूकता एवं मतदान जागरूकता विषयों पर स्लोगन लिखे। मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुश्री दिव्या रामटेके का स्वागत विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश दिव्या रामटेके ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अपने नैतिक अधिकारों के बारें में बताया गया एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
Related Posts '
14 OCT
15 टन प्याज से भरे ट्रक की लूट का 24 घंटे में खुलासा
15 टन प्याज से भरे ट्रक की लूट का 24 घंटे में...
13 OCT
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा तीन दिवसीय गरबा महोत्सव
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा...
13 OCT
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार से साइबर ठगी का...
13 OCT
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच का आनंद
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम...
12 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने अंतर्विद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने...

