देवास जिला ओलम्पिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि पूर्व मंत्री श्रीमंत तुकोजीराव पवार की जन्म जयंती 17 नवम्बर को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। एवं जिले केे 12 ऐसे प्रतिभावान खिलाडियों जिन्होंने देवास का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांंवित किया है को भी सम्मानित किया जाएगा। मैराथन दौड़ प्रात: 8 बजे कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर से प्रारंभ होकर जवाहर नगर, सयाजीद्वार, पेट्रोल पंप चौराहा, बस स्टैंड से होकर तुकोजीराव पवार स्टेडियम ओलंपिक मैदान पर समाप्त होगी।
संघ सचिव अनवर खान ने बताया कि उक्त मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जावेगा एवं भाग लेने वाले जिले के जिन विद्यालयों के खिलाडिय़ों की संख्या सर्वाधिक होगी, उस विद्यालय को विशेष रूप से सम्मानित किया जावेगा।

