————-
15 अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ में हुआ सुधार
————–
देवास, 11 नवम्बर 2021/ शासन द्वारा अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्त किये जाने के लिए चलाए जा रहे बाल कल्याण आरोग्य कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग एवं आयुष विभाग ने देवास शहर दक्षिण क्षेत्र में बाल कल्याण आरोग्य कार्यक्रम के तहत विगत 15 दिनों में आयुर्वेद उपचार सुपुष्टिकर चूर्ण एवं तैल मालिस द्वारा 08 बच्चों को कुपोषण मुक्त किया गया एवं 15 अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ में सुधार हुआ है। बच्चों को अतिकुपोषित की श्रेणी से मध्यम कुपोषित श्रेणी में लाया गया है। अतिकुपोषित से कुपोषण मुक्त हुए बच्चों को आयुष अधिकारी एवं बाल विकास विभाग अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति एवं परियोजना पत्र प्रदान किये गये।

