देवास। राज्य कर्मचारी संघ द्वारा दो मुख्य मांगों शिक्षक संवर्ग को समयमान वेतनमान (10, 20 व 30 वर्ष) तथा सहायक शिक्षक को उच्च श्रेणी शिक्षक पदनाम दिए जाने के लिए इस साल अप्रैल में शिक्षक संवर्ग का धरना प्रदर्शन भोपाल में किया गया था। यहां हजारों शिक्षक साथियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व करते हुए दीपक जोशी राज्य शिक्षा मंत्री स्वयं ज्ञापन लेने उपस्थित हुए थे और घोषणा की थी कि शिक्षकों की उक्त दोनों मांगें राज्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में ही पूरी होंगी। इसके बाद पिछले दिनों सीएम ने इन मांगों को पूरी करने की घोषणा की। मंत्री जोशी द्वारा अपना वचन पूरा करने पर राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आभार व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत देवास में उनके निवास पर किया गया। मंत्री जोशी ने विश्वास दिलाया कि आगे भी मैं कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए पूर्ण सहयोग दूंगा। इस अवसर पर प्रदेश सह महामंत्री विष्णु वर्मा, जिलाध्यक्ष अश्विनी सूर्यवंशी, जिला सचिव आशुतोष धारीवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आर.सी. कौशल, राजेंद्रसिंह सोलंकी, बनेसिंह राठौर सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
Related Posts '
14 OCT
15 टन प्याज से भरे ट्रक की लूट का 24 घंटे में खुलासा
15 टन प्याज से भरे ट्रक की लूट का 24 घंटे में...
13 OCT
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा तीन दिवसीय गरबा महोत्सव
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा...
13 OCT
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार से साइबर ठगी का...
13 OCT
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच का आनंद
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम...
12 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने अंतर्विद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने...

