देवास। विगत दिनों देवास डिस्ट्रिक डांस स्पोट्र्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें एसोसिएशन का गठन किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सोनी, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गौरव जैन भोमिया, उपाध्यक्ष अर्पित अग्रवाल, सचिव अश्विन आशापुरे, सयुक्त सचिव रवि सिंह, आयुष भूतड़ा, दामिनी मिस्त्री, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह ठाकुर, सदस्य संदीप माधवानी, हेमंत वर्मा, प्रशांत विजयवर्गीय, आशीष गुप्ता, डॉ. पवन कुमार चिल्लोरिया, डॉ. मनीषा बापना, मनीष मुंद्रा, गिरधर गुप्ता, हीना राठौर को बनाया गया।
संस्था सचिव अश्विनी आशापुरे ने बताया कि जिले की प्रतिभाओं को ओलंपिक स्तर तक पहुंचने के लिए इस समिति का गठन हुआ है। उन्होंने आगामी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि देवास में एसोसिएशन द्वारा दिसंबर मे राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य के लगभग सभी जिलों से कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। संस्था अध्यक्ष आनंद कोठारी ने देवास जिले से अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता (काठमांडू, नेपाल) के लिए चयनित हुए बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर चॉकलेट वितरित कर शुभकामनाएं प्रेषित की। आभार सयुक्त सचिव रवि सिंह ने माना।

