नगर निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन से खाद्य विभाग स्वास्थ्य विभाग नगर निगम से निगम कर्मचारियों के साथ पूरा अमला बड़े प्रतिष्ठानों दवाई एजेंसियों मेडिकल स्टोर किराना बड़े व्यापारियों प्रतिष्ठानों पर सर्चिंग अभियान चालू किया जिसमें सभी प्रतिष्ठान संचालकों से कोरोना टीका करण के दूसरे डोज की जानकारी ली। प्रतिष्ठानों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की गई जिन लोगों के द्वारा द्वारा टीके का दूसरा डोज नहीं लगवाया है। वह अपने नियत तिथि अनुसार दूसरा टीका अवश्य लगवाएं नहीं लगवाने की दृष्टि में प्रतिष्ठानों पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी एवं सार्वजनिक स्थानों एवं वैवाहिक कार्यक्रमों पर मैं भी सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा कलेक्टर एवं आयुक्त के द्वारा सभी प्रतिष्ठान संचालकों व सभी आम नागरिकों से अपील की है। आज महा वैक्सीनेशन अभियान में जिन लोगों ने अपना दूसरा टीके का डोज नहीं लगवाया है, वह निर्धारित स्थानों पर जाकर टीका लगवाएं। प्रशासन ने ऐसे नागरिक जो टीका केंद्र पर आने में असमर्थ है, उन नागरिकों के घर पर भी जाकर टीका लगाए जाने की व्यवस्था की गई है।

