बालक वर्ग में रोहित जाट प्रथम और बालिका वर्ग में अभिलाषा यादव प्रथम

देवास। खेल  एवं  युवा कल्याण विभाग तथा देवास कारपोरेशन एथलेटिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान में जिला स्तरीय अंडर 14 और अंडर  16 बालक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में संपन्न हुआ। जिसमें देवास जिले के 150 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी हेमंत सुवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त खिलाडिय़ों के आधार पर खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्र स्तरीय अंतर जिला एथलेटिक चैंपियनशिप हेतु देवास कारपोरेशन की टीम में किया जाएगा। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धा संपन्न कराई गई जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाडिय़ों को पदक देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 12 मे 60 मीटर रेस में कुणाल जाट प्रथम, आर्यन सिंह द्वितीय, विनय सिंह तृतीय। अंडर 14 मे 60 मीटर यशराज प्रथम, रेगनव द्वितीय, शिवराज तृतीय स्थान । 14 वर्ष मे 60 मीटर गल्र्स मंगला राजपूत प्रथम, शीतल सिंह द्वितीय, देवांशी तृतीय स्थान पर रही । अंडर 16 बालिका वर्ग 100 मीटर में अभिलाषा यादव प्रथम, वंदना पटेल द्वितीय, कुमकुम वालिया तृतीय।  अंडर 16 बालक में रोहित जाट प्रथम, प्रकाश डामोर द्वितीय, रोहित पटेल तृतीय। 14 वर्ष बालक 600 मीटर में रेगन प्रथम, हरिओम पटेल द्वितीय, प्रतीक पराश तृतीय।  

14  वर्ष बालिका 600 मीटर में दिव्यांशी प्रथम, परी पवार द्वितीय, पलक तृतीय स्थान पर रहे। 16 वर्ष बालक  300 मीटर में ऋषि प्रथम, रोहित जाट द्वितीय, अमन पटेल तृतीय स्थान पर रहे। 1000 मीटर बालक कमल प्रथम, अभिषेक द्वितीय, शुभम तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त गोला फेक बालक वर्ग में केशव शर्मा प्रथम, जितेंद्र द्वितीय, कपिल तृतीय। बालिका वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, परी पवार द्वितीय, यशस्वी तृतीय स्थान पर रही। बालक 16 वर्ष में श्रेयांश ठाकुर प्रथम, निखिल चौहान द्वितीय, अंकित पटेल तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फैक प्रतियोगिता में ज्योतिष प्रथम, निखिल द्वितीय, अनिकेत तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद मेंं जितेंद्र प्रथम, प्रतीक द्वितीय, युवराज तृतीय रहे। लंबी कूद 16 वर्ष में ऋषि प्रथम, प्रकाश द्वितीय, कुलदीप राठौर तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के आरंभ में  देवास कारपोरेशन के सचिव मनोजसिह, न्यू मालवा अंचल एकेडमी के डायरेक्टर विशाल लाठिया, रेनू सिंह , जया बघेल, आशीष मसिह ,अनुपम टोप्पो, अजय सिंह राठौड़, सुभाष पेंटर, रॉबर्ट निनामा ,निरंजन यादव ,सुनील ठाकुर , सौरभ विश्वकर्मा ,शैलेंद्र चंद्रवंशी आदि उपस्थित।

Post Author: Vijendra Upadhyay