रोटरी क्लब मोतियाबिंद आपरेशन, जांच शिविर का निशुल्क आयोजन

देवास। समाज सेवा के लिए समर्पित रोटरी क्लब देवास द्वारा नौवां नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन जांच शिविर का आयोजन आज 23 नवम्बर को सी जी ट्यूटोरियल एबी रोड पर किया जा रहा है। रोटरी के डॉ. नवीन कानूनगो ने बताया कि शिविर में चयनित मरीजों का शंकरा नेत्र चिकित्सालय विजय नगर इंदौर मे वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञों द्वारा मोतियाबिंद के ऑपरेशन किये जायेंगे।

रोटरी क्लब देवास द्वारा आगामी माह दिसम्बर में पुन: मरीजों का चयन कर मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन करवाये जाएंगे। यह सेवा कार्य सतत् प्रतिमाह किया जाएगा। इसके लिए रोगी अधिक जानकारी एवं शिविर की तारीख के लिए रोटरी सदस्यों से सम्पर्क कर सकते है। रोटरी क्लब देवास के अध्यक्ष रोटे.डॉ.जे.एस.कुशवाह ने अपील की है कि प्रतिमाह आयोजित होने वाले इस नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का अधिक से अधिक नागरिक लाभ उठाये।

Post Author: Vijendra Upadhyay