लघु उद्योग भारती देवास इकाई का पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ

देवास। लघु उद्योग भारती देवास इकाई का पारिवारिक दीपावली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता ओर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय संघचालक कैलाश चंदावत, मुख्य वक्ता विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख नरेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय सचिव समीर मुंदड़ा, प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, अतीत अग्रवाल, विनीत जैन थे।


स्वागत भाषण ईकाई अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने किया। अतिथियों ने परिवारों में आपसी तालमेल, बच्चों को संस्कार देने, घर के बुजुर्ग सदस्यो की सेवा, घर में कम से कम पांच पौधे लगाकर प्रकृति संतुलन बनाने और स्वदेशी उत्पाद अपनाने पर जोर दिया। श्रीमती राधिका मुंदड़ा और श्रीमती किंशू गुप्ता ने महिलाओ के लिए मनोरंजक खेल का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी सदस्य परिवार के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उपरांत भरत चौधरी, सतीश मुकाती, किशोर सिंह राजपूत, हरीश जैन, संजय तलाटी, विजेन्द्र उपाध्याय, नितिन सोनी, मुकेश वर्मा, विमल अग्रवाल और संजय कारपेंटर ने अतिथियों का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इकाई सचिव विनय कावले ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र जायसवाल ने किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay