संस्था जन परिषद का स्थापना समारोह संपन्न

  • मिस इंडिया ग्लोब एवं पूर्व डीजीपी  त्रिपाठी के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुवा कार्यक्रम


देवास। संस्था जन परिषद देवास चैप्टर का स्थापना समारोह बुधवार को एक निजी होटल  में संपन्न हुआ। जन परिषद के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी एनके त्रिपाठी, हर्षल बजाज मिस इंडिया ग्लोब एवं रागिनी द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जन परिषद के संयोजक राम श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए जन परिषद की गतिविधियों को विस्तृत रूप से बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान शहर के गणमान्य वरिष्ठ नागरिक अशोक महाजन चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं डी एस गुप्ता वरिष्ठ अभिभाषक, सामाजिक संस्था मित्राय एवं वरिष्ठ साहित्यकार मनीष शर्मा का अतिथियों के हाथों  सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत जन परिषद के सदस्य विजेंद्र उपाध्याय व राजेश बारोड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभिलाष ठाकुर,बाबा तब्बसुम सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह जानकारी देवास चेप्टर के अध्यक्ष आनंद दुबे ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay