देवास/ देवास शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अन्तर्गत पूरे भारत वर्ष मे तीन केटेगिरी मे सम्मान प्राप्त हुआ। सफाई मित्र चैलेंज प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान व देवास शहर थ्री स्टार रेटिंग एवं 10 लाख की आबादी मे 10 वॉ स्थान मिलने पर नगर निगम कर्मचारी परिवार के साथ आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा माताजी टेकरी पर माता चामुण्डा की पूजन कर महा आरती की गई।
महाआरती मे चामुण्डा सेवा समिती ने भी भाग लिया। आरती के दौरान सांय 4 बजे से भजनो का अयोजन निगम परिवार के द्वारा किया गया। निगम परिवार से भजन गायक विकास शर्मा मित्र मंडल के द्वारा भजनो की प्रस्तुती दी गई। इस अवसर पर उपस्थित चामुण्डा सेवा समिती के सदस्यो एवं निगम अधिकारियो, कर्मचारियो के द्वारा भजन संध्या मे सारगर्भित भजनो के साथ गरबा भी किया गया। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि देवास शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण मे तीन केटेगिरी मे सम्मान प्राप्त होने मे मॉ तुलजा भवानी एवं मॉ चामुण्डा का आशीर्वाद एवं नागरिको की शहर के प्रति स्वच्छता मे सकारात्मक सोच व निगम स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रो एवं समस्त अधिकारियो, कर्मचारियो की कडी मेहनत का ही नतीजा रहा। जिससे हम लक्ष्य हासिल कर सके। भजन व आरती के पश्चात महा प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर म. प्र. नगर निगम कर्मचारी संघ इकाई देवास के साथ नगर निगम परिवार एवं चामुण्डा सेवा समिती के द्वारा आयुक्त विशालसिह चौहान का सम्मान एवं स्वागत किया गया। आभार निगम के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्रसिह ठाकुर एवं अध्यक्ष विकास शर्मा ने माना।