देवास। 19 दिसम्बर रविवार को नार्मदीय ब्राह्मण समाज कल्याण समिति की बैठक मल्हार स्मृति मंदिर में संपन्न हुई जिसमें अरविंद भट्ट को सर्वसम्मति से समिति का आगामी अध्यक्ष चुना गया। समिति के वरिष्ठ सदस्य रविशंकर चौरे ने अध्यक्ष पद हेतु अरविंद भट्ट का नाम प्रस्तावित किया, जिसका अनुमोदन राजेन्द्र जोशी ने किया एवं उपस्थित सभी सदस्यो ने हाथ उठाकर समर्थन किया। अरविंद भट्ट के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर निवृत्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश पाराशर एवं अन्य समिति सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष होने पर अरविंद भट्ट ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज बंधुओं को साथ लेकर कार्य करने एवं समिति के उद्देश्यों की यथासंभव पूर्ति करने की बात कही। बैठक में आकस्मिक रूप से दिवंगत सदस्य स्व.श्याम सुंदर पाराशर एवं स्व. सुरेशचंद्र जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Related Posts '
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...

