छात्र/छात्राओं को वन एवं वन्यप्राणियों के महत्व तथा संरक्षण के बारे में दी जानकारी
————-
देवास 22 दिसम्बर 2021/ वन परिक्षेत्र देवास में दौलतपुर ईको टूरिज्म परिसर में मध्य प्रदेश शासन के ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के निर्देशन में वनमंडल अधिकारी पी.एन.मिश्रा के मार्गदर्शन में आमजन एवं छात्र-छात्राओं को अनुभूति शिविरों के माध्यम से प्रकृति से जोड़ने के लिए अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी देवास ने बताया कि वन परिक्षेत्र देवास द्वारा ग्रामीण अंचल के 120 छात्र/छात्राओं तथा समिति सदस्यों की उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वन एवं वन्यप्राणियों के महत्व तथा संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अम्बूज जैन द्वारा वन क्षेत्रों में टाईगर एवं तेंदुआ की उपलब्धता तथा महत्व के बारें में जानकारी दी गई।
अनुभूति कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी डी.एस. चौहान द्वारा छात्र-छात्राओं को एक जिला एक उत्पाद एवं राज्य बांस मिशन के अंतर्गत बांस द्वारा निर्मित वस्तुओं के बारे में जानकारी दी गई तथा कृषकों के खेत में बांस रोपण के बारे में जानकारी दी गई। वन विभाग द्वारा वन संरक्षण, जल संरक्षण एंव भूसंरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को वन भ्रमण कराया गया। वन क्षेत्र में चिकांरा, नीलगाय एवं तेंदुआ की उपस्थिति के साक्ष्य दिखाकर जानकारी दी गई।
अनुभूति कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं का क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय उत्कृष्ठ विघालय सोनकच्छ की कु. सपना गुर्जर को प्रथम, द्वितीय पुरूस्कार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कुमारी आयुषी रेकवार तृतीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कुमारी सानिया को दिया गया। विशेष पुरूस्कार उत्तम नायक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सोनकच्छ को दिया गया।
कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी डी.एस. चौहान, मास्टर ट्रेनर पी.एन. तिवारी, अम्बूज जैन, सोबाल सिंह भाटी वनपाल, राजेन्द्र सिंह ठाकुर वनपाल, प्रीतमसिंह बघेल वनरक्षक, रविन्द्र सोनी वनरक्षक, राजेन्द्र वर्मा वनरक्षक, शिवनारायण व्यास वनरक्षक, सतपाल सिंह सेंधव वनरक्षक, अजय सिंह यशोना वनरक्षक, सतीश शर्मा वनरक्षक द्वारा कार्यक्रम मुख्य रूप से सम्पन्न कराया गया।

