अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती और तुलसी पूजन का आयोजन



देवास। त्रिशक्ति महिला संगठन सेवा समिती सम्यक विहार के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जो कि भारत के भविष्य बच्चों पर केंद्रित था। कार्यक्रम में अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और देशभक्ति विषय पर काव्य पाठ, कहानी, गीत और भाषण का आयोजन हुआ जिसमें 50 बच्चो ने भाग लिया और अपने विचार रखे। समिति द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप चॉकलेट और बिस्किट के पैकेट बाटे गए।

साथ ही समस्त मातृ शक्ति ने मिलकर तुलसी का पूजन किया और तुलसी जी के भजन कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। देशभक्ति और  कृष्ण तुलसी भक्ति के इस अद्भुत समन्वय का आनंद पूरी कॉलोनी के समस्त रहवासियों ने लिया। कार्यक्रम का संचालन सुनील फतरौड और अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने किया जिसमे अटल जी के व्यक्तित्व का परिचय दिया और उनकी काव्य रचनाओं की प्रस्तुति दी गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay