कलेक्‍टर शुक्ला ने तुको‍जीराव पवार इण्डोर स्टेडियम में हॉकी खिलाडियों का परिचय लेकर दी शुभकामनाएं, देखा हॉकी का खेल

देवास 27 दिसम्‍बर 2021/ देवास जिले के खिलाडियों के‍ लिए पहला खेल महोत्‍सव मनाया जा रहा है। खेल महोत्‍सव के तहत तुको‍जीराव पवार इण्‍डोर स्‍टेडियम भोपाल रोड़ हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें आज कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने पहुंचकर हॉकी खिलाडियों से परिचय लिया और हॉकी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी, उनके साथ ग्रुप फोटो खिचंवाई और बाद हॉकी का खेल भी देखा। इस दौरान जिला खेल अधिकारी हेमन्‍त सुवीर, हॉकी कोच और अन्‍य संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।  

     उल्‍लेखनीय है कि खेल महोत्‍सव का आयोजन जिला ओलम्पिक एसोसिएशन, नगर निगम देवास और जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। खेल महोत्‍सव में हॉकी, वॉलीबॉल, कबड्डी, रग्‍बी, रोलर स्‍केटिंग, जम्‍प रोप, बॉल बैडमिंटन, सॉफ्ट टेनिस, कराटे, योग, ट्रेडिशनल लाठी, बॉक्सिंग, कुश्‍ती, जूडो, पेंचक स्‍लाट, फुटबॉल, डांस, शतरंज, टेबल-टेनिस, बास्‍केटबॉल और बैडमिंटन आदि जैसी खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही है।     

खेल महोत्‍सव के दौरान खेल गतिविधियां श्रीमंत तुकोजीराव पवार इण्‍डस्ट्रियल स्‍पोर्टस पार्क खेल परिसर, तुको‍जीराव पवार इण्‍डोर स्‍टेडियम भोपाल रोड़, पुलिस लाइन देवास, मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास, विक्रम सभा भवन, एल.एन.बी. क्‍लब, कुशभाऊ ठाकरे स्‍टेडियम में आयोजित हो रही है। 

Post Author: Vijendra Upadhyay