देवास। वार्ड क्रमांक 12 चाणक्यपुरी कॉलोनी पानी की टंकी के पास स्थित पार्क हेतु आरक्षित भूमि पर विकसित किया जाकर साफ-सफाई कर बाउंड्री वाल का निर्माण किए जाने हेतु कई बार रहवासियों द्वारा नगर पालिका निगम देवास से निवेदन किया गया। करीब दो-तीन बार महापौर एवं स्थानीय विधायक द्वारा भी भूमि पूजन किया जा चुका था, तदोपरांत भी कोई कार्य नहीं हुआ। तब जाकर न्यायालय की शरण लेकर एक परिवाद आयुक्त नगर पालिक निगम देवास के विरुद्ध न्यायालय श्रीमान अध्यक्ष महोदय जन लोक उपयोगी लोक अदालत देवास के समक्ष अभिभाषक राजेश जायसवाल ने दावा पेश किया। तब जाकर न्यायालय के आदेशानुसार कार्य प्रारंभ हुआ तथा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। जिससे आसपास के सभी रहवासी काफी खुश है। अपने बच्चों को खेलने-कूदने और व्यायाम करने का लुफ्त उठा सकेंगे। रहवासियों द्वारा अच्छे कार्य की सराहना करते हुए अभिभाषक राजेश जायसवाल को धन्यवाद प्रेषित करते हुए सभी ने न्यायालय के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की तथा आभार व्यक्त किया।
Related Posts '
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...

