देवास। मुख्यमंत्री शिवराज के चौथे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर देवास भाजपा कार्यालय पर विधायक गायत्री राजे पवार ने की प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। प्रेसवार्ता में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कोरोना काल में लोगों की मदद , वैक्सीनेशन , महिला सुरक्षा , महिला सशक्तिकरण , किसानों , युवाओं को दी जा रही योजनाओं का किया जिक्र। देवास में गांव के लिए सिंचाई परियोजना के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। विधायक गायत्री राजे पवार ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि कोरोना का हाल में लोगों की मदद से लेकर वैक्सीनेशन तक सरकार ने और संगठन ने जमीनी स्तर पर लोगों की मदद की। किसी के साथ ही किसानों युवाओं के लिए कई योजनाएं शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाई गई है , वहीं हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर ध्यान दिया जा रहा है।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए भी काम किए जा रहे है , देवास की भी कई परियोजनाओं की जानकारी देवास की विधायक गायत्री राजे पवार ने दी और कहा कि मेरी विधानसभा के 72 गांव के लिए सिंचाई परियोजना मंजूर हुई है। इंफ्रास्ट्रक्चर देवास में डिवेलप किया जा रहा है । देवास में उद्योगों को दी जाने वाली सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण कई बड़ी कंपनियां देवास में आइए देवास में कई बड़े ब्रिजों का निर्माण इस समय चल रहा है। प्रदेश सरकार शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार युवा और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट क्षेत्र में कई बड़े कदम उठा रही है। जिसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। साथ ही भाजपा जिला संगठन द्वारा दिवंगत पत्रकार राजेश पवार के परिवार के लिए आज 21 हजार रु दिए जाने की घोषणा की।