गुंडा अभियान के तहत पुलिस व नगर निगम ने संयुक्त की कार्यवाही

देवास। गुंडा अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सख्त कार्यवाही की जा रही है जिसके चलते देवास में दो दिन पूर्व औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत मल्हार रोड़ पर गोली कांड के आरोपी के मकान को जमींदोज कर कार्यवाही की थी। उसी के तहत गुरूवार को बालगढ़ क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों में लिप्त सुमेर दरबार निवासी बालगढ़ ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। उसे पुलिस व नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को तोड़ा।
इस संबंध में सुमेर दरबार निवासी बालगढ़ के घर को निगम कर्मचारियों ने तोड़ा है। गुंडा अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। अवैध कमाई से यह संपत्ति सुमेर द्वारा अर्जित की गई थी, तथा करीब 5 फीट शासकीय भूमि का उपयोग भी घर बनाने में कर लिया गया था। मकान की कोई परमिशन भी नहीं थी। जिसके चलते उक्त कार्रवाई की गई है। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुमेर के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में जुए व सट्टे के अड्डोंं का संचालन काफी समय से किया जा रहा है। उसके खिलाफ पिछले कुछ माह में कई बार कार्रवाई की जा चुकी थी। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भूमाफिओं पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay