पूछता है देवास – क्या आरोपी पर गुंडा अभियान के अंतर्गत होगी कार्यवाही?

  • आरोपी अरमान ने महिला पर दिनदहाड़े चलाई गोली

देवास टाइम्स/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुंडा अभियान चला रहे है। जिसके अंतगर्त देवास में भी गुंडा अभियान के तहत अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो के मकान को जमींदोज करने की कार्यवाही भी हो रही है। फिर भी देवास में दिन पे दिन अपराध बढ़ते जा रहे है।
आज देवास के बालगढ़ क्षेत्र में स्थित बालाजी नगर ने दिनदहाड़े आरोपी अरमान ने एक महिला पर गोली चलाई। इस गोली की वरदात में महिला बच गई। महिला सपना जायसवाल की रिपोर्ट पर आरोपी अरमान और उसके पिता पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। रिपोर्ट अनुसार गायो की लड़ाई की वजह से सपना जायसवाल की कार पर खरोच आ गयी थी। जिसको लेकर सपना जायसवाल अपने पति के साथ फारुख से बात करने गई थे। जिसे लेकर उनकी बात ओर बढ़ गई। बात बात में फारुख के बेटे अरमान ने देशी कट्टे से महिला पर गोली चलाई, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ।
इससे यह प्रतीत होता है की देवास में आपराधिक तत्त्वों को गुंडा अभियान का कोई डर नहीं है। इस विषय पर सीटी कोतवाली उमराव सिंह ने बताया की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को राउंडअप किया है। लेकिन सवाल यह उठता है की इसप्रकार के गुंडों पर गुंडा अभियान के अंतर्गत कार्यवाही होगी या नहीं?

Post Author: Vijendra Upadhyay