हर घर तिरंगा अभियान के तहत आह्वान रैली 

देवास। खुराना मोटर्स हीरो शोरूम द्वारा ” हर घर तिरंगा “अभियान को सफल बनाने के आह्वान के साथ आज दिनांक 12/08/2022 शाम 05:00 बजे दुपहिया वाहन रैली तिरंगे के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल नगर निगम सभापति रवि जैन व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी मौजूद रहे। जिनका स्वागत खुराना मोटर्स के प्रोप्राइटर सुरिंदर सिंह खुराना द्वारा किया गया व राजीव खंडेलवाल, रवि जैन व राम सोनी द्वारा राष्ट्र ध्वज लहरा कर इस वाहन रैली को शुरू किया गया। 
आभार मुकेश बजाज, संजय निगम स ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay