————-
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 350 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यो का किया लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास
————–
देवास के विकास में कोई कमी नही रहेगी, देवास की जनता सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें
————-
अब जनता सरकारी दफ्तर में नहीं जाएगी, बल्कि सरकार उनके पास जाकर काम कर रही है
————-
चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, भक्तिमय दिखाई दिया देवास शहर
————–
चुनरी यात्रा में शामिल महिलाएं 11 सौ मीटर लम्बी चुनरी लेकर निकली
———–
देवास 27 सितम्बर 2022/ आज देवास शहर में कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम परिसर में देवास नगर गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं कार्यक्रम के पश्चात भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास नगर गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया एवं चुनरी यात्रा में शामिल हुए। चुनरी यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। चुनरी यात्रा में शामिल महिलाएं 11 सौ मीटर लम्बी चुनरी लेकर निकली। चुनरी यात्रा के दौरान देवास शहर भक्तिमय दिखाई दिया।
इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम परिसर में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 350 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। विभिन्न संस्थाओं द्वारा संकल्प-पत्र दिया गया। मॉ चामुंडा महात्म्य पुस्तिका एवं देवास विकास गाथा पुस्तिका का विमोचन किया गया। संविधान पार्क की परिकल्पना वीडियों एवं देवास गीत लांच किया।
कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम परिसर में देवास नगर गौरव दिवस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देवास मतलब देवियों का वास। देवास पर माता की असीम कृपा है। देवास का गौरव दिवस नवरात्रि के प्रथम दिवस से मनाया गया है। यह स्वागत योग्य है। देवास आने वाले 10 सालों में हिंदुस्तान के प्रमुख शहरों में शामिल हो जाएगा। देवास शहर जैसा विकास बहुत कम शहरो का हुआ है। देवास के विकास में कोई कमी नही रहेगी। इसके लिए देवास की जनता को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना होगा। जल बचाना होगा, बच्चों का स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास करना होगा। विकास का पहिया रुकना नहीं चाहिए। इसके लिए सभी को संल्पित होना होगा।
मध्य प्रदेश सरकार जनता के लिए फूलों के समान हैं और दुष्टो के लिए वज्र के समान कठोर है। महिलाओं एवं मासूम बच्चियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी पर लटका देंगे। प्रदेश की जनता की हर परेशानी को दूर किया जायेगा। अब जनता सरकारी दफ्तर में नहीं जाएगी, बल्कि सरकार उनके पास जाकर काम करेगी। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर आयोजित किये जा रहे हे। आमजन की सेवा के लिए सरकारी अमले द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जा रहा है।
कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम परिसर में देवास नगर गौरव दिवस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए देवास जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि आज हम सब देवास गौरव दिवस मना रहे है। देवास में विकास कार्य तेजी से हो रहे है। देवास जल्द ही नया इंदौर बनने वाला है। देवास प्रदेश का गौरव बनेगा।
कार्यक्रम में सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि देवास बहुत से महान योगियो की तपोभूमि है। हम सब मिलकर देवास के लिए विकास कार्य करेंगे।
विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास में कई विकास कार्य हो रहे है। हमने देवास के विकास के लिए 05 साल का विजन बनाया है। विकास कार्यो का 80 प्रतिशत विजन पूरा हो गया है। आने वाले समय में ये कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कर लेंगे।
हेलीपेड पर प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी, विधायक बागली पहाड़ सिंह कन्नौजे, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, राजीव खण्डेलवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आगवानी कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी, विधायक बागली पहाड़ सिंह कन्नौजे, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विक्रम पवार, राजीव खण्डेलवाल, राजेश यादव, गोपाल आचार्य, मनीष सेन, राजेन्द्र वर्मा, बहादुर मुकाती, रायसिंह सेंधव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत प्रकाशसिंह चौहान, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान, प्रदीप सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।