देवास। जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 24 से 29 नवंबर से आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली 35 वी राष्ट्रीय सब जूनियर सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप हेतु मध्य प्रदेश की बालिका वर्ग की टीम में देवास से तनिष्का बेस, पूजा सिंह एवं दीपाली काले साथ ही बालक वर्ग में जयंत राठौड़, देव चौधरी एवं पुष्पा मोदी का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हुए हैं।
टीम को क्लब के अध्यक्ष मनोज राजानी, डॉक्टर सुषमा अरोरा, मनीष सोलंकी, प्रगति क्लब के संचालक अनिल श्रीवास्तव,चंद्रपाल सोलंकी, पार्षद अनुपम टोप्पो, अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी डॉक्टर देविका चौधरी, हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाले सर्वोच्च खेल अलंकरण अवार्ड की सूची में विक्रम अवार्ड हेतु नामांकित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रागिनी चौहान आदि उपस्थित थे।